लड़ाई लड़ाई मत करो भाई ~ Lyrics ( satirical song)
लड़ाई लड़ाई मत करो भाई ~ Lyrics ओ धरम के देवता, तू ही मुझे समझा, क्या हुआ है मेरे देश को, तू ही देह कुछ सलाह। सुअर ख़ुद को शेर समझ बैठे, हर जगह है बस ख़ून ख़ून। हरिद्वार में है गंगा मैली, अयोध्या में हैं राम रूठे। लड़ाई, लड़ाई मत करो भाई, कौन कर रहा है, हम सबको अंधा। लड़ाई लड़ाई, में क्या रखा है सुन लो एक आध व्यंग्य, कह गए परसाई। लड़ाई लड़ाई से क्या होगा भाई? तूने भी मर जाना है, फिर क्यों है हम सबने जीते जी मरने की कसम खाई। लड़ाई लड़ाई, झोला उठाओ चल दो बड़े भाई, महामानव की भी लंका है किसी सामान्य मानव ने लगाई। आज मैंने पूजा नहीं करी, भूल गया मैं ईश्वर तुझे बताना, कि आज एक गाय को मैंने रोते देखा, दूध न देने पर, गौ माता के देश में, मैंने उसे पागल होते देखा। एक ट्रेन पलट गई, पुल गया है टूट, सड़क बनी थी, पर नालियाँ नहीं बन पाईं। फिर टूटी सड़क, अब पाइप नहीं डल पाई, फिर टूटी सड़क, पीछे से रिश्वत नहीं आई। मेरा भारत महान, शांति बनाए रखे, सरकार ने किया ऐलान। मेरा भारत महान, हमें आज़ाद है, मेट्रो नहीं रुकेगी १५ स्टेशन, कोई न हो परेशान। मेरा भारत महान, विश्वगुरु बने, विश्व में हुआ हमारे प्रध...