सवालों की समाप्ति ( chapter-5)
WARNING -THE POEM IS COMPLETELY SPRITIUAL AND NOT ASSOCIATED WITH ANY RELIGION . THE WRITER CONDEMNS RELGIONS OPENLY & IS REFERRING TO HER SPRITIUAL JOURNEY. The writer is a non believer , an atheist and does not believe in any religion, any word related to hindu god , is not talking about them but used metaphorically to make you understand that the writer has accepted that something greater than her exists and feels interconnected to it , that kills her ego , that answers her questions and provide her peace. her journey is personal , from within and spiritual . She has read geeta, quran , Upanishad , veda , ,manusmirti , bible and considers herself a spiritual atheist and functional absurdist.
खड़ा है एक द्वार।
हरि ने मुझे देखा,
अपनाया निर-अहंकार।
हरि को मैंने देखा,
तो समझ आया मुझे,
निःस्वार्थ प्रेम का सरोकार।
हर ली मेरी त्रुटियाँ,
हर लिए मेरे अवगुण।
न रहा मुझमें मैं,
न रही मुझमें ‘मैं’ (अहम्)।
अब मुझमें हरि बसे,
हरि में बस गया मैं।
विनोद, आनंद, आत्मानंद के हुई मैं पार,
परमानंद ने दिखाया मुझे
ईश्वरीय भ्रांतियों का भाव।
इंद्रियाँ मेरी बोल उठीं—
यही है, यही है।
जो बुद्ध को हुआ था,
कह दो निर्वाण या कैवल्य की धार।
ब्रह्मानंद मेरे मस्तिष्क में,
अहम् का हुआ सर्वनाश।
हरि मिले मुझे,
मुझे मिले हरि।
हार गई मैं आज,
पर हुआ जीत का एहसास।
वही था, वही है,
वही रहेगा—हर सृष्टि का सार।
नारायण, माधव, केशव, विष्णु, वासुदेव,
शंकर, शंभु, रुद्र, नीलकंठ, नटराज।
इस लोक के परे,
हर लोक के परे,
ब्रह्म पर समाप्त हो जाएँगे
अस्तित्ववाद के सारे सूक्ष्म सवाल।
if you enjoy what I write you can contribute through this link - FOR INDIAN CONTRIBUTIONS
So beautifully expressed. Even though you are a non-believer, you've written it in such depth
ReplyDeleteIt Is So Spiritual.
ReplyDelete