मौत का तफ़्सरा
1) मौत से पहले मौत का इंतज़ार,
अफ़सुरदगी है...
2) कुछ लोगों को पसंदीदा चीज़ें भी अपनी क़ब्र पर ही नसीब होती हैं।
3) मरना भी कम हसीन नहीं,
जब ज़िंदगी ने करी ख़ूब तबाही हो।
ज़िंदगी भी कम उबाऊ नहीं,
जब मृत्यु मनचाही हो....
4) कहीं मौत का पागलपन
मुझे जीते जी मlर ही न दे....
5) असल मौत तो जीते जी कई दफ़ा होती है,
साँसें थम जाना तो बहरहाल बस एक ज़मीनी हक़ीक़त है....
Comments
Post a Comment