AAZADI KE NIYAM /आज़ादी के नियम

आज़ादी के नियम

1) आदमी की आज़ादी सिर्फ़ इसमें है कि वह अपने दायरे ख़ुद चुन सके।

2) जिस आज़ादी को देश, सरकार या घरवालों से माँगना पड़े,
वह आज़ादी नहीं,
आज़ादी की ख़ैरात है।

3) आज़ादी के कोई नियम नहीं होते,
और यही आज़ादी का बस एकमात्र नियम होता है।

4) हमारी आज़ादी के नियम हम ख़ुद तय करते हैं,
और अक्सर ख़ुद ही भूल जाते हैं।

5) हम में से कोई आज़ाद नहीं है,
इसका एक कारण यह भी है
कि हम दूसरों को आज़ाद देख नहीं पाते।

6) मुझे समाज से कोई ख़ास फ़र्क नहीं पड़ता,
पर समाज को मुझसे बहुत फ़र्क पड़ता है।
काश, समाज भी मेरी तरह थोड़ा बेफ़िक्र होता,
आज़ाद होता, बेपरवाह होता,
तो मैं भी थोड़ा सामाजिक होता।


Leeza 

Comments

Popular Posts