AAZADI KE NIYAM /आज़ादी के नियम
आज़ादी के नियम
1) आदमी की आज़ादी सिर्फ़ इसमें है कि वह अपने दायरे ख़ुद चुन सके।
2) जिस आज़ादी को देश, सरकार या घरवालों से माँगना पड़े,
वह आज़ादी नहीं,
ख़ैरात है।
3) आज़ादी के कोई नियम नहीं होते,
और यही आज़ादी का एकमात्र नियम है।
4) हमारी आज़ादी के नियम हम ख़ुद तय करते हैं,
और अक्सर ख़ुद ही भूल जाते हैं।
5) हम में से कोई आज़ाद नहीं है,
इसका एक कारण यह भी है
कि हम अक्सर दूसरों की आज़ादी बरदाश नहीं कर पाते।
6) मुझे समाज से कोई ख़ास फ़र्क नहीं पड़ता,
हालांकि समाज को मुझसे बहुत फ़र्क पड़ता है।
काश, समाज भी मेरी तरह थोड़ा लपरवाह होता,
बेफिक्रा , बेपरवाह और आज़ाद होता,
तो मैं भी आज सामाजिक होता।
Leeza
if you enjoy what I write you can contribute through this link - FOR INDIAN CONTRIBUTIONS
This Is Appreciable.
ReplyDelete👏👏👏
ReplyDelete